कुरुक्षेत्र। ट्रेनों की लेटलतीफी बुधवार को रही, जिससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। रेलवे लाइनों पर मरम्मत के चलते कई ट्रेनें देरी से चलती रही, जबकि दो ट्रेनें रद्द भी रहीं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों उमस भरी गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करते रहे, जिससे रेलवे स्टेशन पर दिनभर भीड़ बनी रही। स्टेशन पर पहुंचे यात्री मोबाइलों में ट्रेनों के आने की अपडेट लेते रहे। जबकि कुछ यात्री पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर ट्रेनों की जानकारी भी जुटाते रहे। हालांकि कई यात्री थक हारकर आराम भी फरमाने लगे। वहीं ट्रेनों की देरी के चलते स्टेशन पर लगी दुकानों पर भी खूब हलचल रही। दुकानों से लोग खाने पीने की वस्तुएं खरीदते रहे। वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली व पंजाब में रेलवे लाइनों की मरम्मत कर काम अभी जारी है। इसके कारण कई ट्रेनें जहां देरी से चल रही हैं तो वहीं दो ट्रेनें रद्द भी की गई हैं।
ट्रेन रद्द होने से हुई परेशानी
महिला यात्री कविता का कहना है कि वे पठान कोट के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंची थीं, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद ही ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली। अब किसी दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा। ट्रेन रद्द होने से परेशानी हुई।
यह ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-नाम
09322-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेसतीन घंटे 43 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस51 मिनट
11078 झेलम एक्सप्रेस34 मिनट
12925-पश्चिम एक्सप्रेसएक घंटा तीन मिनट
12715-सचखंड एक्सप्रेस40 मिनट
14507-दिल्ली फज्लिका इंटरसिटी-47 मिनट
11057 अमृतसर दिल्ली एक्सप्रेसएक घंटा 48 मिनट
11058-दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस- 30 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस-एक घंटा 36 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस34 मिनट
14034 जम्मू मेल50 मिनट
12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस-30 मिनट
यह रही रद्द
12498-शान ए पंजाब-रद्द
12497-शान ए पंजाब-रद्द
22430-पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस-रद्द
22429-दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस-रद्द