कुरुक्षेत्र। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कई ट्रेनें देरी से चलती रही, जिससे स्टेशन पर पहुंचे लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के देरी से चलने रेलवे स्टेशन पर दिनभर भीड़-भाड़ का माहौल बना रहा।
स्टेशन पर ट्रेनें घंटों देरी से चलती रही, जिससे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी रही। ट्रेनों की सूचना जानने के लिए कोई पूछताछ केंद्र पर पहुंच कर ट्रेन के आने की जानकारी जुटाता नजर आया तो कोई मोबाइल चलाकर एप के माध्यम से ट्रेन के आने की जानकारी लेता दिखाई दिया। हालांकि कई यात्री आराम फरमाते भी नजर आए। रक्षाबंधन पर्व होने के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। हर कोई ट्रेन के आने का इंतजार करता रहा।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे लाइनों पर मरम्मत के चलते ट्रेनों के संचालन प्रभावित होता है, जिससे कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच पा रही हैं। पंजाब व दिल्ली में रेलवे लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है।
ट्रेन देरी से होने पर हुई दिक्कत : ऊषा
महिला ऊषा रानी का कहना है कि वे अमृतसर के लिए सफर करना चाहती थी, लेकिन ट्रेन दो घंटे तक देरी से चलती रही, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन से सफर करने के लिए समय से स्टेशन पर पहुंच गई थी। मगर ट्रेन देरी से है, इसकी सूचना स्टेशन से ही मिली।
चल रहा रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि विभाग की ओर से समय-समय पर रेलवे लाइनों की मरम्मत की जाती हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। दिल्ली में रेलवे लाइनों की मरम्मत की जा रही हैं, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है।
यह ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-नाम
12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस-दो घंटे 38 मिनट
12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस- एक घंटा 30 मिनट
12497-शान ए पंजाब रद्द-32 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस-एक घंटा 10 मिनट
12925-पश्चिम एक्सप्रेस-30 मिनट
12715-सचखंड एक्सप्रेस32 मिनट
12716-सचखंड एक्सप्रेस-30 मिनट
14507-फज्लिका इंटरसिटी-30 मिनट
11057 अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस-दो घंटे 10 मिनट
14508 फाजिल्का दिल्ली एक्सप्रेस-55 मिनट