लाडवा। भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्वयं
लाडवा। सर्वब्राह्मण समाज महासभा कुरुक्षेत्र की तरफ से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गांव धनौरा जाटान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष मिष्ठान भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। अखिल भारतीय सारस्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष महिपाल वशिष्ठ एवं सर्वब्राह्मण समाज महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
लाडवा। भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्वयं