फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी से अत्याचारियों का नाश कर परशुराम ने की धर्म की पुनर्स्थापना : मिश्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि आश्रम में परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित करते आयोजक श्रीप्रकाश मिश्र। स्वय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम का जीवन सेवा, शास्त्र ज्ञान और राष्ट्र रक्षा पर आधारित है। निस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा। अत्याचार को मिटाने के लिए अधर्म के विरुद्ध शस्त्र उठाया। परशुराम जयंती का दिन ज्ञान, साहस, न्याय और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। पृथ्वी से अत्याचारी शासकों का नाश कर धर्म की पुनर्स्थापना की। यह विचार परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से न्याय संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने दिए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दलवीर सैनी, अनुराधा बतौर अतिथि शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की आरती कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें