फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र के पंडित बृज मोहन भार्गव को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंडित बृज मोहन भार्गव को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी पुरी (ओडिशा) में दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से ज्योतिषाचार्यों, विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य ज्योतिष शास्त्र की वैज्ञानिकता, उसके सामाजिक उपयोग और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से उसके संबंध पर गहन चर्चा करना रहा। संगोष्ठी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से पहुंचे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित बृज मोहन भार्गव को लंबे समय से ज्योतिष क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंडित बृज मोहन भार्गव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थों को ज्योतिष के साथ जोड़ा जा रहा है, ताकि तीर्थ स्थलों का विकास हो सके और आमजन को आध्यात्मिक व योग का लाभ भी मिल सके। उन्होंने कहा कि तीर्थ दर्शन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु जब किसी तीर्थ पर जाकर विधिवत दर्शन करता है तो उसे उस स्थान की आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ प्राप्त होता है, जिससे जीवन की कई समस्याओं का समाधान होता है।

कुरुक्षेत्र। पंडित बृज मोहन भार्गव को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें