फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज संपन्न होेगी 21 दिनों से चल रही पंच धूनी तपस्या

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिलसिला रोड स्थित महाकाली मंदिर के परिसर में तपस्या में लीन संत सुनील नाथ। विज्ञ​प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिलसिला रोड स्थित महाकाली मंदिर में पिछले 20 दिनों से चल रही पंच धूनी तपस्या बुधवार 21वें दिन संपन्न हो जाएगी। मस्त फक्कड़ नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट के प्रधान जितेंद्र बंसल ने बताया कि संत सुनील नाथ पिछले 20 दिनों से मंदिर के प्रांगण में तपस्या में लीन है। उनकी यह पंच धूनी दूसरी तपस्या है, जबकि वे जल तपस्या, श्रावण मास तपस्या, गुप्त निवास विभिन्न प्रकार की 15 वर्षों से तपस्या कर रहे हैं। सेवादार हठयोगी गोविंद नाथ ने बताया की संत सुनील नाथ सुबह से ही देर रात तपस्या में लीन रहते हैं। इस दौरान वे केवल मात्र जल, दूध और रात को ही भोजन का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि भंडारे व गुरु गोरखनाथ जागरण के साथ 21 दिवसीय पंच धूनी तपस्या संपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें