कुरुक्षेत्र। विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के दौरान प्राचार्य सहित अन्य सदस्य। संवा
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां पिहोवा में वाणिज्य विभाग, अकादमिक सृजनात्मक समाज और लैंगिक अध्ययन समिति द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और समाज में जागरूकता लाने में सहायक होती हैं।
वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पलक ने पहला स्थान प्राप्त किया। कोमल ने दूसरा और रीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लैंगिक अध्ययन समिति द्वारा आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला, कोमल ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अकादमिक सृजनात्मक समाज द्वारा आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मनप्रीत ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. गीता रानी, अकादमिक सृजनात्मक समाज कमेटी की प्रभारी डॉ. मोनिका शर्मा और लैंगिक अध्ययन समिति के प्रभारी प्रो. सोहन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।