कुरुक्षेत्र। तीन दिन से लापता हंसाला के सोनू का शव किरमिच गांव के पद नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पेंटर सोनू ने (23) इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज छोड़ा थी वह जिंदगी से परेशान है और वह नहर में छलांग लगा रहा है। उसके बाद से ही उसके घर वाले उसकी तलाश में लगे हुए हैं। गांव दबखेड़ी से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल मिली थी। उसके बाद से ही सोनू के स्वजन नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं। रात किरमिच के पास से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।