फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पद्मश्री बाबा बलिया ने राधाष्टमी पर सानवी को दिया मणिरत्नम सम्मान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रा  सानवी को पुरस्कृत करते पद्मश्री बाबा बलिया व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री राधा अष्टमी के अवसर पर सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में पद्मश्री बाबा बलिया की ओर से गीता महायज्ञ किया और गीता पर व्याख्यान दिया गया।
विज्ञापन

बाबा बलिया ने सानवी, गांव ढाणी पाल हांसी जिला हिसार को मणिरत्नम सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान सानवी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए दिया गया है। पिछले 32 वर्षों से बलिया कुरुक्षेत्र में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि आधुनिक जीवन शैली हमारे युवाओं के मन में अशांति ला रही है जिससे उनके जीवन में विकार पैदा हो रहे हैं।
विकारग्रस्त और विषादों से भरे जीवन से मुक्ति देने में गीता का समत्व ही परम औषधि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें