फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा अनाजमंडी में तीन दिन से धान खरीद ठप

विज्ञापन
लाडवा अनाजमंडी में खरीद ठप होने से लगी धान की ढेरियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। धान का सीजन समाप्ति की ओर होने के बावजूद भी खरीद एजेंसियां पर्याप्त उठान नहीं कर पा रही है। उठान न होने के चलते ही पिछले तीन दिनों से अनाजमंडी में गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं और न ही धान की सरकारी खरीद की जा रही है, जिससे किसानेों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी पवन बंसल, बबला बपदी, स्वीटी भुल्लर, बलदेव राठी, राकेश मलिक, प्रमोद धवन, अमन गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिन से अनाजमंडी में न तो गेट पास कट रहे हैं और न ही धान की फसल की सरकारी खरीद हो रही है। इस न केवल व्यापारियों को नुकसान हो रहा है बल्कि किसान भी परेशान हैं। किसान व व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। अब तीन दिन से सरकारी खरीद न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनाजमंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल खराब हो रही है। वहीं अनाजमंडी में आए किसान सन्नी, ईश्वर सिंह, प्रदीप कुमार, लक्ष्मीचंद, मदन लाल, रोशन लाल, सोहन सिंह, हरपाल सिंह, जरनैल सिंह आदि ने कहा कि पहले ही धान की सरकारी खरीद देरी से शुरू की गई थी। समय रहते किसानों की फसलों के गेट पास कट जाते और धान की फसल मंडियों में डल जाती तो किसान अपनी अगली फसल की तैयारी करने में जुट जाता। पिछले तीन दिन से गेट पास न कटने व सरकारी खरीद न होने के कारण भिारी नुकसान उठाना पड़ रहा है हो रहे हैं।
उधर 27 अक्तूबर तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दस लाख 27 हजार 376 क्विंटल धान की सरकारी खरीद कर ली गई थी। इसमें से दस लाख 19 हजार 810 क्विंटल धान का उठान कर लिया गया था। वहीं हैफेड द्वारा तीन लाख 62 हजार 790 क्विंटल धान की खरीद की गई। इसमें से तीन लाख 61 हजार 210 क्विंटल धान का उठान कर लिया गया है। वहीं प्राइवेट व्यापारियों ने तीन हजार 60 क्विंटल धान की खरीद की है।
विज्ञापन

उठान के कारण रुकवाई खरीद : संत कुमार
मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार का कहना है कि मंडी के अंदर धान की बहुत अधिक फसल पड़ी हुई है, जिसके चलते सरकारी खरीद व गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं। रविवार तक पूरी तरह से धान का उठान मंडी से कर लिया जाएगा और सोमवार सुबह से गेटपास काटने के साथ सरकारी खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें