फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बेसमेंट में सोए रहे मालिक, डॉलर और सोने की अंगूठी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मीरी पीरी हॉस्पिटल के सामने बीती रात चोरों ने एक दुकान से अलमारी में रखने अमेरिकन डॉलर और सोने की एक अंगूठी चुरा ली। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार ने बताया कि उसकी दुकान सीएच मोटर नेशनल हाईवे पर स्थित है और उसे कुछ दिनों बाद विदेश जाना था, जिसके लिए उसने करीब दो लाख रुपये के अमेरिकन डॉलर और सोने की एक अंगूठी अपनी दुकान में अलमारी में राखी हुई थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह मंगलवार देर रात तक अपनी वर्कशाप में काम करता रहा, जिसके बाद वह अपने बेटे गुरतेग के साथ बेसमेंट में दुकान खुली छोड़कर ही सो गया। जब वह सुबह उठा तो दुकान में अलमारी में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे करीब दो लाख की कीमत के अमेरिकन डॉलर और एक सोने के अंगूठी गायब मिली। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें