कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर निगहा जमाए बैठे पुलिसकर्मी। प्रवक्ता
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुलिस ने ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया है। महोत्सव स्थल पर 200 से अधिक हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जा रही है। ब्रह्मसरोवर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल के साथ मेटल डिटेक्टर व डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। सादे लिबास में भी जवान तैनात हैं। कमांडो दस्ते और एंटी-सेबोटेज चेकिंग टीमें लगातार ब्रह्मसरोवर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में सर्च अभियान चला रही हैं। शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सीसीटीवी फीड से सीधे जोड़ा गया है, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महोत्सव का आनंद लेते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करें। संवाद