फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दयालपुर के तालाब में फंसे सांभर हिरण की दर्दनाक मौत, आठ घंटे फंसा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की लापरवाही जलखुंभी के तालाब में फंसे एक सांभर हिरण पर भारी पड़ गई। जलखुंभी के तालाब में आठ घंटे फंसे इस हिरण की तालाब में ही मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से इसे बाहर निकाला गया तथा विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराया। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों पर देरी से पहुंचने और सांभर को बचाने के ठोस प्रबंध न करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि विभाग के अधिकारी समय पहुंचकर पूरी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। दरअसल सुबह करीब साढ़े 6 बजे यह हिरण कहीं से भटक कर गांव दयालपुर में पहुंचा था। यहां कुत्तों ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए यह हिरण तालाब में कूद गया। तालाब में हो रही हलचल को देखकर ग्रामीणों ने इसका पता लगाया। इसी दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन्य प्राणी विभाग व पुलिस प्रशासन को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के तीन घंटे बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। तब तक हिरण दलदल से बाहर निकलने के लिए कई घंटों तक छटपटाता रहा। आरोप है कि टीम बिना किसी प्रबंध के ही हिरण को निकालने के पहुंची थी। टीम ने एक बार भी तालाब में उतरकर हिरण को बचाने का प्रयास नहीं किया। वे मात्र बाहर से खानापूर्ति करते रहे। आखिरकार आठ घंटे के बाद गांव के कुछ युवक कड़ी मशक्कत करते हुए तालाब में हिरण तक पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो चुकी थी। टीम ने हिरण के शव को कब्जे में लेकर विभाग के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें