फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर में नौका विहार योजना रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने विधायक सुभाष सुधा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ब्रह्मसरोवर पवित्र सरोवर है और रोजाना यहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं। सैर सपाटे के लिए नौका विहार शुरू किए जाने से सरोवर की पवित्रता भंग होगी, जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। विधायक को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में सभा के प्रधान पंडित पवन शर्मा पौनी, मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, संरक्षक डॉ. सतदेव, उपप्रधान नितिन भारद्वाज लाली, कार्यकारिणी सदस्य बृजमोहन भार्गव, विश्वकांत शर्मा और राजकुमार काला शामिल रहे। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा के अनुसार विधायक ने सभा की मांग पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन को हरियाणा राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन बंडारू दत्तात्रेय को भेजेंगे। वह व्यक्तिगत रूप से राज्यपाल से मिलकर मांग करेंगे कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे तीर्थ की मर्यादा भंग हो। सभा का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही राज्यपाल से भी मिलेगा और नगर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी सभा की मांग का समर्थन करते हुए नौका विहार योजना रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें