फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने बस स्टैंड प्रबंधक पर मनमानी का लगाया आरोप, यूनियन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड प्रबंधक पर मनमानी करने का आरोप लगाकर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधक के खिलाफ बस स्टैंड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने प्रबंधक पर कर्मचारियों डरा धमका कर ज्यादा किलोमीटर लेने का आरोप लगाया। रामफल सिकरवाल ने आरोप लगाया कि प्रतिदिन आठ घंटे व 200 किलोमीटर की ड्यूटी कर्मचारी से ली जानी चाहिए, लेकिन कार्य संस्थान प्रबंधक अपनी मनमानी कर रहे है। वे उस पर 12 घंटे की ड्यूटी कर्मचारी करने का दबाव बना रहे है तथा न करने पर मिसिंग भेजने की धमकी देते है। इस कारण का मानसिक रूप से काफी है। इससे उसका घरेलू जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उनको दवाइयां लेनी पड़ रही है। वहीं यूनियन ने मांग की है कि जब तक संस्थान प्रबंधक अपना रवैया नहीं सुधारते यूनियन का प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं मामले को लेकर बस स्टैंड प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। ट्रैफिक मैनेजर की ओर से ड्यूटी और रोटेशन बनाकर उनके पास भेजी गई थी, जिसे लागू कराना उनकी जिम्मेदारी है, मगर उन्होंने किसी भी कर्मचारी पर दबाव नहीं बनाया है। सरकारी नियमानुसार ही कर्मचारियों से ड्यूटी जी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें