फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाहाबाद में भी बनाया जाएगा सिटी थाना, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों में भी होगा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया ने रविवार को शाहाबाद की हुड्डा व शहरी पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार ने कहा कि शाहाबाद में सिटी थाना बनाने का प्रपोजल भेजा गया और अब इस प्रस्ताव पर कवायद तेज की जाएगी। सीटी थाना बनने से जहां आम जनता को लाभ मिलेगा, वहीं जीटी रोड स्थित थाने को सदर थाने के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। सदर व सिटी थाना बनने से जहां कर्मचारियों व अधिकारियों में इजाफा होगा, वहीं वर्कलोड में अत्यधिक सुधार होगा और इससे जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान पत्रकारों द्वारा डीएसपी शाहाबाद के खस्ता भवन को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी धीरज कुमार ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि आने वाले दो-तीन महीनों में डीएसपी कार्यालय अन्य जगह शिफ्ट किया जाए और नए डीएसपी कार्यालय के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि नलवी हादसे जैसे मामलों को लेकर पुलिस को सतर्कता से काम करना पड़ता है और इसमें छोटे-छोटे बिंदुओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, ताकि आने वाले समय में कानूनी कार्रवाई को लेकर परिजनों को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के थानों, चौकियों में चल रही गतिविधियों, जनता व कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए वह यह दौरे कर रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपी आत्मा राम पुनिया व चौकी प्रभारी जय किशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें