फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर लगाकर मरीजों को मुफ्त बांटी देसी दवाइयां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। चैत्र चौदस मेले में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के निर्देश पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दिनचर्या, खानपान और दवाइयां उचित समय पर लेने के लिए प्रेरित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक शिविर में लगभग 145 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें आयुर्वेदिक के 85 व होम्योपैथिक के 60 मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कलाल माजरा के स्टाफ डॉ. संतोष और धर्मबीर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर दवाइयां बांटी। अशोक ने सहयोग किया। आंगनबाड़ी केंद्र उमरी में डॉ. रीना ने दिनचर्या व ऋतुचर्या का महत्व बताया। सत्यवीर ने दवाइयां बांटी। योग सहायक हरदीप ने लोगों को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। आंगनवाड़ी केंद्र यारा में डॉ. संदीप गुप्ता ने जीवनशैली संबंधी जागरूक किया। नेहा ने दवाइयां दी। दीपक ने योगाभ्यास कराया। गांव भोर सैदां में डॉ. प्रगति भूटानी ने रोग नियंत्रण के उपाय बताए। ब्लड प्रेशर जांचा और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटीं। इस अवसर पर पुष्पा, रामनिवास और विक्रम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें