कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के रूप में सेवा करने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वायु सैनिक भर्ती चयन केंद्र अंबाला छावनी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी द्वारा मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल को भेजे गए ईमेल के बारे में प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीरवायु इंटेक 01/2024 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई से शुरू हो चुके हैं जो 17 अगस्त रात्रि 11 बजे बंद होगा। आवेदकों को 250 रुपये पंजीकरण व परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे पंजीकरण के लिए अग्निपथवायु.सीडीएसी.इन पोर्टल पर लॉग ऑन करना होगा। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा किसी की स्ट्रीम में 50 प्रतिशत अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट/12वीं/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 27 जून 2003 व 27 दिसंबर, 2006 के बीच होनी चाहिए दोनों तिथियां सम्मिलित। संवाद