कुरुक्षेत्र: जिला अस्पताल में खुले मेन हाल में गिरा कार का पहिया निकालते लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल परिसर में इन दिनों सीवरेज के कई मैनहोल खुले हैं, जो हादसों को न्योता रहे हैं। कई बार मैनहोल में बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन इन्हें बंद करने की जहमत तक नहीं उठा रहा। मंगलवार को अस्पताल में आए मरीज की कार का पहिया खुले मैनहोल में चला गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कार को निकालने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही अस्पताल के खुले पड़े मैनहोल को बंद करा दिया जाएगा। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था।