फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मथाना में काव्य प्रेमियों का ओपन माइक कार्यक्रम 7 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। उभरते काव्य प्रेमियों को मौका देने के उद्देश्य से कवि और कलम मंच की ओर से ओपन माइक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार 7 जून को सुबह 10:20 बजे बोडला रोड स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथाना में होगा। मंच के संस्थापक व कवि ओमबीर काजल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में उम्दा लेखक, शायर और कवियों की भरमार है लेकिन उन्हें समय पर कला दिखाने का मंच ही नहीं मिल पाता। इसको देखते हुए उन्होंने प्राचार्य विक्रम शर्मा के मार्गदर्शन में कवि और कलम मंच की शुरुआत की। काजल ने बताया कि पहला कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा था। उसी से हौसला पाकर अगले आयोजन की तैयारी है। सह संस्थापक व गायक प्रदीप गागट ने कहा कि लेखन से जुड़े एडिटर, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रस्तुति देने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें