फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम उपभोक्ता फाेरम की बैठक में पहुंची महज दाे शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम की ओर से मंगलवार को सेक्टर आठ स्थित कार्यालय पर निगम के उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक हुई, जिसमें अधिकारी सुबह से दोपहर दो बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान महज दो शिकायतें ही पहुंची, इनमें गांव कमोदा के समीप बिजली लाइन शिफ्ट किए जाने व टयूबवेल कनेक्शन दिए जाने के संबंधित रही। निगम के अधिकारियों ने दोनों ही शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि उपभोक्ताओं के पास अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कई विकल्प खुले हैं, जिसके बावजूद उपभोक्ता शिकायत फोरम की ओर से भी समय-समय पर बैठक कर शिकायतें सुनी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें