फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम के खुले दरबार में पहुंची महज तीन शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को शिकायत निवारण के लिए खुला दरबार लगाया गया। सेक्टर-आठ स्थित जिला कार्यालय में तीन शिकायतें पहुंची। इसमें ट्रांसफार्मर बदलने, ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने और बिजली चोरी से जुड़ी शिकायत आई। अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूझबूझ भरी कार्यशैली से उपभोक्ताओं की परेशानी का समय रहते निदान कर दिया जाता है। अधिकांश समस्याएं ऑनलाइन माध्यम से मिलने पर तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए जाते हैं। आमजन की शिकायतों की सम्मानपूर्वक सुनवाई करके एसडीओ, जेई समेत अन्य विशेषज्ञ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। फिर भी यदि कोई दिक्कत लगे तो निगम के सर्कल कार्यालय के दरवाजे जिलावासियों के लिए खुले हैं। मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को इसी सेवा के उद्देश्य से खुला दरबार लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें