फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली उपभोक्ता फोरम में पहुंची केवल एक शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्युत सदन यूएचबीवीएन में बुधवार को बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक हुई, जिसमें केवल एक शिकायत पहुंची। यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने इस बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारी दोपहर दो बजे तक उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे। आशा सूध नामक उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके कीर्ति नगर स्थित घर का बिजली बिल अधिक आया है। आशा सूध ने लगातार बिल भुगतान करने के बावजूद अतिरिक्त राशि जोड़ने की बात कही। उन्होंने समय रहते अतिरिक्त राशि हटाने और सही बिल का भुगतान करने की मांग की। निगम के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने अधिकारियों को शिकायत के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फोरम में शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाता है और उपभोक्ताओं को इसका फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें