फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैचलर ऑफ फार्मेसी में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया हुई शुरू

Sat, 26 Aug 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफॉर्मा) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें दाखिले लेने के इच्छुक प्रार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें बीफॉर्मा की कुल 60 सीटें हैं। हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी द्वारा बी फॉर्मेसी कोर्स में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के रैंक के आधार पर इस पाठ्यक्रम में दाखिला होगा। यदि सीईटी वाले आवेदक उपलब्ध नहीं होते हैं या उनके आवेदन उपरांत सीट खाली रहती है तो 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सीईटी पास विद्यार्थियों से दाखिला फार्म की कोई फीस नहीं ली जाएगी। अन्य सामान्य श्रेणी के आवेदकों से एक हजार रुपये व रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों से 700 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। दाखिले से संबंधित पात्रता शर्तें तथा अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पहली सितंबर को विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें सफल आवेदक चार सितंबर मध्यरात्रि तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे, पांच सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी और इसमें सफल आवेदक आठ सितंबर मध्य रात्रि तक फीस जमा करवा सकेंगे। नौ सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर खाली सीटों का विवरण अपलोड किया जाएगा। इसके उपरांत 11 सितंबर को यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो फिजिकल काउंसलिंग होगी। फिजिकल काउंसलिंग में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी 12 सितंबर की मध्य रात्रि तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। यदि इसके उपरांत भी कोई सीट खाली रहती है तो 15 सितंबर तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें