कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के लिए फ्रैश छात्रवृत्ति के पात्र छात्र-छात्राओं की मेरिट कट ऑफ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ रिन्युअल के पात्र छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि मंत्रालय द्वारा 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।