इस्माईलाबाद। ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। साहब सिंह निवासी गांव खेडी शहीदां ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह अपने पिता प्रेम के साथ अपने निजी कार्य के लिए बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद आए थे। वह बाइक को साइड में सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर खड़ा करके दुकान में सामान खरीद रहा था और उसका पिता साइड में खड़े थे। उसी समय एक ट्रक चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। ट्रक उसके पिता की टांग पर चढ़ गया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। वह अपने पिता को एंबुलेंस से कुरुक्षेत्र लेकर गए जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया। उन्होंने अपने पिता को राजिंद्र अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई नरेश पाल कर रहे है। संवाद