फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, नहीं हो पाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली अंबाला रेल मार्ग पर गांव सुंदरपुर व अमीन के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें गत दिवस सुबह सूचना मिली थी कि सुंदरपुर व गांव अमीन के बीच रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। उसकी पहचान के लिए भरसक प्रयास किए गए आसपास के थानों में भी सूचना दी गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। करीब 52 वर्षीय मृत्यु के पास से भी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव व मौके के हालात देख लगता है कि यह व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरा है इसके बाद वह है चपेट में भी आ गया। फिलहाल उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें