फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अवतार सिंह निवासी रवि कॉलोनी शाहाबाद के कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी अफीम बेचने के लिए जीटी रोड की ओर जा रहा था। एएनसी प्रभारी ने मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में एनएच-44 पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि अवतार सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। कुछ देर बाद वह अफीम बेचने के लिए जीटी रोड की ओर आएगा। सूचना पर टीम ने लाडवा चौक पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को बाबैन की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें