फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा गेट थाना पुलिस ने इंडियन बैंक से वर्ष 2017 में फरीदकोट हाउस कॉलोनी स्थित एक मकान के कागजात दिखाकर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि इंडियन बैंक के मैनेजर राजेश ने अगस्त 2019 में पुलिस में शिकायत दी थी कि उनके पास लक्ष्मण कॉलोनी का रहने वाला प्रवीण शर्मा पुत्र हरिकिशन शर्मा व संजीव शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र आए थे। मैनेजर के अनुसार फरवरी 2017 में इन लोगों ने उसे फरीदकोट हाउस स्थित बने मकान के लिए गृह लोन के लिए 18 लाख रुपये का आवेदन किया था जिस पर इन लोगों ने कहा था कि यह मकान हर प्रकार से भार से मुक्त है जिस पर इन लोगों को 18 लाख रुपये गृह लोन दे दिया। इसी दौरान 2017 में उन्होंने उक्त मकान का निरीक्षण किया तो पाया कि ओरिएंटल बैंक थानेसर ने इस मकान पर कुर्की के नोटिस को चिपकाया हुआ है। साजिशकर्ताओं ने धोखा देकर गबन किया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। कृष्णा गेट थाना प्रभारी मांगेराम ने टीम का गठन किया था। जांच करते हुए सुराग लगाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें