फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसके पास दो बेटियां हैं। गांव संघौर वासी रजत उसके पति का जिगरी दोस्त था और घर पर आया जाया करता था। वह उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ इच्छापूर्ति करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार ऐसा चलते हुए काफी दिन बीत गए थे। उसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर पानीपत ले गया था, जहां पर उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म किया था और फिर गांव में आ गया था। वह उसका इंतजार करती रही, लेकिन आरोपी उसके पास पानीपत नहीं आया था। 11 अक्तूबर को वह शाहाबाद आई तो आरोपी उसे शाहाबाद शुगर मिल के पास एक किराए के कमरे में ले गया। यहां उसने उसके साथ 14 अक्तूबर तक मारपीट की तथा दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें