फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाति बोधक शब्द कहने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जाति बोधक शब्द कहने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में सतपाल सिंह निवासी मथाना ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली को किराए पर लेकर अशोक कुमार के खेत से गन्ना लेने के लिए गया था। उस दिन गांव का ही रामपाल खेत में आया और जाति बोधक शब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर गांव के ही प्रदीप कुमार व महिंद्र भी आए गए और उससे उसका ट्रैक्टर-ट्राली छीनकर ले गए। हालांकि डायल-112 पुलिस ने उसका ट्रैक्टर-ट्राली उसे वापस दिला दिया था। अगली रात वह अपने घर पर था तभी रामपाल उसके घर आया और शिकायत उठाने को लेकर उसे जाति बोधक शब्द कहते हुए धमकी दी। शिकायत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें