कुरुक्षेत्र। सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिजली कर्मचारी अढ़ोन गांव में बिजली का मीटर उतारने गए थे। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में एएलएम जसमेर सिंह ने बताया कि वे 20 फरवरी को अढ़ोन गांव में प्रवीण कुमार का बिजली का मीटर उतारने के लिए गए थे। उपभोक्ता ने घर में लगे बिजली मीटर का बिल अदा नहीं किया था। उसका बिल 7070 रुपये बकाया है। वह और एएलएम कुलदीप उसका मीटर उतारने गए तो इस उपभोक्ता ने उनके साथ गाली-गलौज किया। उन्होंने मीटर उतार दिया तो आरोपी ने उनसे मीटर छीन लिया और जबरदस्ती लगवा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।