कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात में उपायुक्त कार्यालय से सेवानिवृत्त महिला की कार को क्षतिग्रस्त करने व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना शहर में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि वह उपायुक्त कार्यालय कुरुक्षेत्र से अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त है। उसका पड़ोसी राज सिंह शराब पीकर अक्सर गाली गलौज करता है। गत माह उसने शराब के नशे में उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज किया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।