फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। गांव माजरी कलां निवासी लखविंद्र उर्फ फौजी ने झांसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी झांसा निवासी नानक सिंह के साथ दोस्ती थी। नानक सिंह के खिलाफ एक मुकदमे में उसने दोस्ती के कारण उसका वकील नियुक्त कराया था और उसकी जमानत पर कार्रवाई का सब खर्च उसने खुद किया था। उसने उसे कहा कि वह जैसे ही जमानत पर आएगा उसके पैसे दे देगा, मगर आरोपी ने उसे पैसे नहीं दिए। 6 जनवरी को नानक सिंह ने अपने मोबाइल से उसे मैसेज किया, जो अंग्रेजी में था। वह अंग्रेजी पढ़ नहीं सकता था। मोबाइल में वह मैसेज स्टोर हो गया। 12 जुलाई को उसके दोस्त झांसा निवासी शिवम ने उसके मोबाइल में देखा कि नानक सिंह ने उसके बारे में बहुत गलत बातें लिखी है। आरोपी ने मैसेज में उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच एएसआई रामपाल को सौंपी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने मैसेज किसी ग्रुप में नहीं भेजा। यह अकेले शिकायतकर्ता को ही भेजा गया था। इस कारण एससीएसटी एक्ट का मामला नहीं पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें