फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाने में पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने व गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी हरपाल सिंह निवासी समसीपुर ने कुछ दिन पहले भी पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में एएसआई राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी ड्यूटी पर थाना केयूके में तैनात था। इसी दौरान शराब के नशे में हरपाल सिंह लड़ाई-झगड़े की शिकायत देने थाने में आया था, मगर आते ही वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ अन्य पुलिसकर्मी उसे समझाने लगे, मगर उसके साथ हाथापाई करने लगा। इसमें उसके गले पर चोट लग गई। आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी ने उसे थाने से बाहर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने इससे पहले उसे मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी थी, जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाने में रपट दर्ज की गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें