फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी से गेहूं चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पिहोवा। अपराध अन्वेषण शाखा-दोे की टीम ने अनाज मंडी से गेहूं चोरी करने के मामले में कैथल जिले के गढ़ी पाडला निवासी वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत 14 अप्रैल को थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई थी। जगदीश राठी ने शिकायत में बताया कि उसकी राठी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अनाज मंडी में दुकान है। 13-14 मई की रात को किसी चोर ने उसकी दुकान से करीब 55 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए। इसकी जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने की। 16 मई 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने बंटी, बलराज व कैथल निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। मामले में आरोपियों से छह हजार रुपये, वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल व महिंद्रा पिकअप बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें