साइबर ठगों ने महिला उपभोक्ता के खाते से पांच बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लाडवा पुलिस को दी शिकायत में गांव जंधेड़ा वासी परमजीत देवी ने कहा कि उसका भारतीय स्टेट बैंक इंडिया शाखा लाडवा में पति के साथ संयुक्त अकाउंट है। उसके अकाउंट से पांच बार में 20-20 हजार रुपये करके एक लाख रुपये कट गए। उसके पास फोन पर एक कॉल आई थी, जिसमें उस व्यक्ति ने फोन-पे के जरिये पैसे निकाल लिए। उन्होंने मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों से भी की थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।