फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से दूसरी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संदीप कुमार 25 निवासी बुटेडा जिला करनाल के रूप में हुई। संदीप वेटर का काम करता था। वह अपने भाई के साथ बाइक पर काम से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में शादी राम निवासी बुटेड़ा ने बताया कि वह अपने छोटे भाई संदीप कुमार के साथ बाइक पर बैरागी धर्मशाला में एक कार्यक्रम में आया था। यहां काम करने के बाद वह लोग रात को पिपली में एक शादी समारोह में काम करने चले गए थे। काम निपटाने के बाद सुबह करीब डेढ़ बजे बाइक पर वापस घर जाने के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे बाद वह लोग किरमिच गांव के पास पहुंचे तो एक बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए, जिसमें उसके भाई के सिर में गहरी चोट लग गई। उसने अपने भाई को पहचाना और वाहन का इंतजाम कर उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें