फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी मारकंडा के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सदर के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-5 पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत मोहन नगर राजपूत कॉलोनी वासी मनोहर लाल ने कहा कि वे गांव मझाड़ा स्थित गोगामेड़ी में दर्शन करने के लिए अलग-अलग बाइक पर गए थे। एक बाइक पर वह और उसका चचेरा भाई विशाल और दूसरी बाइक पर उसका भाई मनोज और भांजा प्रदीप कुमार वासी बडेचर पट्टी समाना जिला पटियाला (पंजाब) गोगामेड़ी के दर्शन कर लौट रहे थे। जब वह खेड़ी मारकंडा के पास मैरिज पैलेस के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उसके भाई मनोज की बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई मनोज तथा भांजा प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें