कुरुक्षेत्र कोरोना वायरस से मुक्त होने की तरफ तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से केवल 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 29 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक कुरुक्षेत्र से 21854 में से 21202 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 345 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से हुई एक मौत की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार कोरोना पॉजिटिव गांव मुर्तजापुर निवासी 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जो करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन थी। इनकी 8 जून शाम को यहां मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा का कहना है कि इस समय कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 97.02 फीसदी तक पहुंच गई है। जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगह से 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 29 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 371915 में से 348866 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब महज कोरोना वायरस के 307 एक्टिव केस है।