फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए 11 केस मिले, एक मरीज की मौत, 70 केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना के 11 नए केस सामने आए और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। वहीं 20 मरीज रिकवर होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस तरह से जिले में कोरोना के 70 मामले सक्रिय हैैं। अब तक जिले में 7 लाख 34 हजार 393 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 762447 में से 734393 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 548 कोविड के सैंपल लिए गए। जिसमें आरटी पीसीआर के 384, रैपिड एंटीजन के 164 सैंपल शामिल है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.29 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है।
बताया कि मंगलवार को 11 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 20 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कोविड पॉजिटिव 1 मरीज की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार अब तक 27665 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 27192 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 403 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 64 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और छह मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें