फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में एक दिवसीय रचनात्मक फोटोग्राफी कार्यशाला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान और युवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, केयू फोटोग्राफी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रचनात्मक फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम हॉल में वीरवार को सुबह 10 बजे होगा। कार्यशाला में संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया बतौर मुख्य अतिथि, कैनन ईओएस विशेषज्ञ वीरेंद्र अधिकारी बतौर रिसोर्स पर्सन और युवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थी विषय-विशेषज्ञ से प्रोफेशनल फोटोग्राफी की तकनीक एवं गुर सीखेंगे जिससे विद्यार्थियों को रचनात्मकता के माध्यम से फोटोग्राफी को एक नए स्तर पर ले जाने का मौका भी मिलेगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रैक्टिकल सत्र के जरिए मोबाइल और कैमरे से स्वयं फोटो खींचने और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अवसर भी मिलेगा। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि आज के समय में फोटोग्राफी सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक बेहतरीन कॅरिअर विकल्प भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी अपनी फोटोग्राफी कला को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं और भविष्य में इसे कॅरिअर के रूप में भी अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें