शाहाबाद। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक के साथ एक आरोपी को काबू किया। शहरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर को शाहाबाद की मारकंडा मंदिर की पार्किंग से एक बाइक चोरी हुई थी। शिकायत दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी बाइक चुराकर त्रिलोकपुर की ओर गए हैं। सूचना पर पुलिस ने कालाआंब के पास नाकाबंदी करके चोर को चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हन्नी निवासी अंबाला कैंट के रूप हुई। चोर ने कबूल किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक को मार्कंडेश्वर मंदिर की पार्किंग से चुराया था। पुलिस ने आरोपी हन्नी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।