फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार किलो गांजा पत्ती के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र ने एक व्यक्ति को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर निवासी डेहा बस्ती शाहाबाद कट्टा लेकर गांजा बेचने की फिराक में गुरुद्वारे के पास खड़ा था। एनसीबी प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद के बराड़ा चौक पर गश्त कर थी, तभी सूचना मिली कि अमर गांजा फूलपत्ती बेचने का धंधा करता है। आज भी वह गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट के छप्पर के नीचे गांजा फूल पत्ती बेचने के लिए प्लास्टिक का कट्टा लेकर लिए खड़ा है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर कट्टा लेकर खड़े अमर को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से चार किलोग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें