फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुजारी निवासी बफरा समालखा जिला पानीपत के कब्जे से 32 किलो 830 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि एएनसी की टीम शाहाबाद के बराड़ा चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुजारी गांजा पत्ती बेचता है। आज भी वह सब्जी मंडी शाहाबाद के पास गांजा पत्ती बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने सब्जी मंडी में दबिश देकर शक के आधार पर संदिग्ध घूम रहे एक व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में पुजारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 किलो 830 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें