कुरुक्षेत्र। पुलिस ने एक व्यक्ति को 188 ग्राम सुल्फे के साथ काबू किया है। पुलिस ने सतीश कुमार वासी जडौला (कैथल) को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
सहायक उप निरीक्षक जलविंद्र सिंह ने थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-सात चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी जिला अदालत परिसर में गेट नंबर दो पर है। वह साथी पुलिस कर्मियों से साथ आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रहा था। एक व्यक्ति तलाशी लेने पर उसकी जैकेट की जेब से पॉलिथीन में लिपटा 188 सुल्फा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद