फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हुड़दंग व गाली-गलौज करने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। मडाडो गांव में शराब पीकर हुड़दंग व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव के सरपंच सतीश कुमार व गली में आने जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर हुड़दंग मचा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक व्यक्ति लोगों को गालियां निकाल रहा है। उसने शराब की बोतल नाली में फेंक दी। ग्राम सरपंच सतीश कुमार व रणबीर सिंह ने पुलिस को मौखिक तौर पर बताया कि यह व्यक्ति काफी समय से शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। इसको समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन यह गली में सभी को गालियां निकालने लगा। पुलिस ने उस व्यक्ति को दबोच लिया। उस व्यक्ति की पहचान गांव के ही दर्शन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें