अवैध हथियार रखने के आरोप में थाना शहर पिहेवा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कट्टा और दो रौंद भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान अमित कुमार वासी बुढेडा खालसा जिला करनाल के रूप में हुई है, जिसे अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है। उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 07 जुलाई को प्रबंधक थाना शहर पिहोवा की टीम अपराध तलाश में बोहली साहब गुरुद्वारा रोड पिहोवा पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि अमित वासी जिला करनाल अवैध असलहे के साथ बस अड्डे के छोटे गेट से मार्केट की तरफ जा रहा है। मौके पर आरोपी को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक कट्टा व दो रौंद बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर पिहोवा में असलाह अधिनियम के तहत मामला दर्जकरके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।