फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मजदूर से मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा-पिपली रोड पर गांव ब्राहण के पास से लिफ्ट देने के बहाने मजदूर से मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर आरोपी गुलजार सिंह निवासी बीड़ सौंटी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में बहराइच (यूपी) के रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया था कि वह मथाना के एक ईंट भट्ठे पर नौकरी करता है। वह अपने किसी निजी काम से लाडवा गया था। लाडवा से काम निपटाने के बाद वह मथाना लौट रहा था। रास्ते में वह गांव ब्राहण मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक लिफ्ट देने की बात कहकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें