फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने 55 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक कुमार हाल निवासी भिवानी खेड़ा को अदालत के आदेश कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ब्रह्मा चौक के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि दीपक कुमार अफीम बेचने का धंधा करता है। आरोपी आहलुवालिया चौक के पास रेडिमेड कपड़े बेचने की रेहड़ी लगता है। आरोपी अफीम बेचने के लिए झांसा रोड से थीम पार्क की तरफ आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने झांसा रोड रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया आया। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 55 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें